GK करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सीरीज-35
GK करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सीरीज-34
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है.
1. किस राज्य सरकार ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के लिए स्पेशल टाइगर फ़ोर्स के गठन का निर्णय लिया है?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में स्पेशल टाइगर फ़ोर्स की स्थापना की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस बल के द्वारा बाघ की सुरक्षा के लिए द्वितीय सुरक्षा परत प्रदान की जाएगी।
स्पेशल टाइगर फ़ोर्स
स्पेशल टाइगर फ़ोर्स टाइगर रिज़र्व में अवैध मानवीय घुसपैठ पर रोक लगाएगा। यह टाइगर रिज़र्व में सुरक्षा की दूसरी परत के रूप में कार्य करेगा। केंद्र सरकार ने टाइगर रिज़र्व में तीन परत युक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं। इससे कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में 250 बाघों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
टाइगर रिज़र्व में तीन स्तरीय सुरक्षा परत
प्रथम सुरक्षा परत : बीट स्तरीय वन रक्षक
द्वितीय सुरक्षा परत : स्पेशल टाइगर फ़ोर्स
तृतीय सुरक्षा परत : इस परत में पुलिस, वन विभाग तथा केन्द्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों के कर्मचारी बाघों के अवैध शिकार को रोकने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
2. किस राज्य सरकार ने ‘वाक टू वर्क ऑन वेडनेसडेज’ नामक पहल शुरू की?
उत्तर – मेघालय
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य में ‘वाक टू वर्क ऑन वेडनेसडेज’ नमक पहल शुरू की है, यह राष्ट्रव्यापी ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का हिस्सा है। इस पहल के कई लाभ है, इससे इंधन की बचत होगी, कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी, शहर में ट्रैफिक भी कम होगा तथा इसके अलावा यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक सिद्ध होगा।
3. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी ‘सेफ सिटीज इंडेक्स’ में पहले स्थान पर कौन सा शहर है?
उत्तर – टोक्यो
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने हाल ही में ‘सेफ सिटीज इंडेक्स’ जारी किया है, इस सूचकांक में टोक्यो पहले स्थान पर है। इस सूचकांक में 60 देशों के शहरों को शामिल किया गया है, इसमें शहरों का मूल्यांकन शहरी सुरक्षा, डिजिटल, अधोसंरचना, स्वास्थ्य तथा निजी सुरक्षित इत्यादि विभिन्न पहलुओं पर किया गया है। इस सूचकांक में मुंबई 45वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली 52वें स्थान पर है।
4. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने बसों तथा मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने बसों तथा मेट्रो ट्रेन्स में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है, इस कार्य के लिए 290 करोड़ रुपये की ग्रांट पारित की गयी है। 290 करोड़ रुपये में से 140 करोड़ रुपये बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए व्यय किये जायेंगे, जबकि 150 करोड़ रुपये मेट्रो ट्रेन्स में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए व्यय किये जायेंगे। इस योजना को 29 अक्टूबर से शुरू किया जा सकता है। दिल्ली सरकारी, स्थानीय निकायों की महिला कर्मचारी यदि निशुल्क यात्रा का लाभ लेने की इच्छुक हैं तो उन्हें अपना परिवहन भत्ता छोड़ना पड़ेगा।
5. तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला आईपीएस अफसर कौन हैं?
उत्तर – अपर्णा कुमार
अपर्णा कुमार 2002 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं, उन्हें हाल ही में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया, वे इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं।
हाल ही में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार 2018 की घोषणा की गयी। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जाता है, यह श्रेणियां हैं : भू साहसिक कार्य, जल साहसिक कार्य, वायु रोमांच और जीवन पर्यन्त उपलब्धि। इस वर्ष युवा मामले सचिव की अध्याक्षता में राष्ट्रीसय चयन समिति का गठन किया गया था। इस समिति में साहसिक कार्य क्षेत्र के विशेषज्ञ सदस्य् भी शामिल थे।
विजेताओं की सूची
1. अपर्णा कुमार
2. दीपांकर घोष
3. मणिकंदन के.
4. प्रभात राजू कोली
5. रामेश्वर जांगड़ा
6. वांगचुक शेरपा
तेनजिंग नोर्गे
तेनजिंग नोर्गे एक नेपाली पर्वतारोही थे, वे न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी नामक पर्वतारोही के साथ माउंट एवेरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाले प्रथम दो व्यक्ति में से एक थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी के साथ मिलकर सर्वप्रथम माउंट एवेरेस्ट पर 29 मई, 1953 को चढ़ाई की थी।
6. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2019 किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – गगन नारंग तथा पवन सिंह
गगन नारंग तथा पवन सिंह को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुराक्सार 2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के द्वारा किये गये कार्य के लिए दिया गया है। 2011 में गगन नारंग और पवन सिंह ने गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की शुरुआत की थी, यह संस्थान युवा निशानेबाजों को प्रशिक्षण प्रदान करती है।
7. अंडर-14 सुब्रोतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट किस राज्य की टीम ने जीता?
उत्तर – मिजोरम
मिजोरम के सेडान सेकेंडरी स्कूल ने अंडर-14 सुब्रोतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, फाइनल में उन्होंने मणिपुर के यूनिक अकैडमी को 2-0 से पराजित किया। सेडान ने बेस्ट टीम का अवार्ड भी जीता, इसके लिए सेडान को 3 लाख रुपये इनामस्वरुप प्रदान किये गये। सेडान के खिलाड़ी बी. रोमलसावमा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
8. भारत का पहला स्काई साइकिलिंग पार्क किस शहर में शुरू किया जायेगा?
उत्तर – मनाली
भारत का पहला स्काई साइकिलिंग पार्क हिमाचल प्रदेश के मनाली के निकट गुलाबा नामक क्षेत्र में शुरू कोइय जायेगा, यह 350 मीटर लम्बा होगा। इसका उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना है। इस पार्क का विकास वन विभाग तथा अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स द्वारा किया गया है।
9. 5वें एक्वा अकुँरिया इंडिया 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – हैदराबाद
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 5वें एक्वा अकुँरिया इंडिया 2019 का उद्घाटन हैदराबाद में किया। एक्वा अकुँरिया इंडिया 2019 का आयोजन 30 अगस्त से 1 सितम्बर, 2019 के बीच किया गया, इसका आयोजन केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) द्वारा किया जाता है। इस वर्ष एक्वा अकुँरिया इंडिया 2019 की थीम ““To take Blue Revolution to India’s hinterland” है।
10. कैबिनेट सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – राजीव गौबा
राजीव गौबा ने कैबिनेट सचिव का कार्यभार संभाल लिया है, उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वे प्रदीप कुमार सिन्हा का स्थान लेंगे। राजीव गौबा 1982 बैच के झारखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे गृह मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत्त थे।
कैबिनेट सचिवालय
कैबिनेट सचिवालय प्रधानमंत्री के अधीन कार्य करता है। इसे भारत सरकार (कार्य वितरण) नियम, 1961 के तहत कार्य सौंपा गया है। यह कैबिनेट, कैबिनेट की समितियों इत्यादि को सचिव सम्बन्धी सहायता उपलब्ध करवाता है।
कैबिनेट सचिव
कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख होता है। कैबिनेट सचिव सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है। गौरतलब है कि कैबिनेट सचिव भारत सरकार में सबसे ऊपर का कार्यकारी अधिकारी तथा सबसे वरिष्ठ सिविल सर्वेंट (आईएएस कैडर) होता है। एन. आर. पिल्लई स्वतंत्र भारत के प्रथम कैबिनेट सचिव थे, उन्होंने 6 फरवरी, 1950 से 13 मई, 1953 तक कार्य किया है। सबसे लम्बे समय तक कार्य करने वाले कैबिनेट सचिव वाई.एन. सुकथनकर थे, उन्होंने 14 मई, 1953 से 31 जुलाई, 1957 तक कार्य किया।