GK करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सीरीज-40
GK करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सीरीज-40
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है.
1. UNCCD की कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – भारत
भारत में 2 से 13 सितम्बर, 2019 के दौरान United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) का आयोजन ग्रेटर नॉएडा में किया जाएगा। इस इवेंट में 200 से अधिक देशों के 3000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, इसमें लगभग 100 देशों के मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का फोकस मरुस्थलीकरण तथा भूमि का निम्नीकरण होगा।
2. प्रोजेक्ट SU.RE किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – कपड़ा उद्योग
केन्द्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में प्रोजेक्ट SU.RE को लांच किया। इसका उद्देश्य सतत फैशन की ओर अग्रसर होना है जिससे स्वच्छ पर्यावरण के लिए भी योगदान दिया जा सके।
प्रोजेक्ट SU.RE
प्रोजेक्ट SU.RE का अर्थ है “Sustainable Resolution” । यह वस्त्र उद्योग द्वारा शुरू की गयी इस किस्म की प्रथम पहल है। इस प्रोजेक्ट को भारतीय कपडा निर्माता संघ (CMAI) भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ, IMG रिलायंस तथा लेकमे फैशन वीक के आयोजनकर्ताओं द्वारा लांच किया गया है।
इससे वस्त्र उद्योग कार्बन उत्सर्जन को कम करने, कचरा प्रबंधन तथा जल प्रबधन कुशलता में वृद्धि करने का प्रयास करेगा।
इस प्रोजेक्ट के लिए कई नामी फैशन ब्रांड्स तथा रिटेल ब्रांड्स ने हस्ताक्षर किये हैं, इनमे फ्यूचर ग्रुप, आदित्य बिरला रिटेल, शॉपर्स स्टॉप, अरविन्द ब्रांड्स, मैक्स, लाइफस्टाइल, रेमंड, हाउस ऑफ़ अनिता डोंगरे, वेस्टसाइड, स्पाईकर, लेविस, बेस्टसेलर तथा ट्रेंड्स इत्यादि शामिल हैं।
3. राष्ट्रीय पक्षी विषविज्ञान केंद्र की स्थापना किस शहर में की गयी है?
उत्तर – कोइम्बतूर
केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तमिलनाडु के कोइम्बतूर में सलीम अली पक्षी विज्ञान व प्राकृतिक विज्ञान केंद्र (SACON) में राष्ट्रीय पक्षी विषविज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य पक्षियों की प्रजाति पर रासायनिक प्रदूषकों के प्रभाव का अध्ययन करना है और इसके जनसँख्या तथा समुदायों से जोड़ना है। इस केंद्र के द्वारा कीटनाशकों, भारी धातुओं, पालीसाइक्लिक हाइड्रोकार्बन, पालीक्लोरीनेटेड बाईफिनाइल इत्यादी के पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करेगा। इस केंद्र लिए केन्द्रीय मंत्रालय ने चार करोड़ रुपये आबंटित किये हैं। इस केंद्र में हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमाटोग्राफ (HPLC), एटॉमिक अब्ज़ोर्प्शन स्पेक्ट्रोमीटर (AAC) तथा इन्डक्टिवली कपल्ड प्लाज्मा मास स्पेक्ट्रोमीटर (ICP-MS) जैसे उपकरण मौजूद हैं।
4. “एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड 2019” के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर – प्रभाकर सिंह
इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया) ने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के महानिदेशक प्रभाकर सिंह को “एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड 2019” के लिए चुना है। यह इंजीनियरिंग व तकनीक के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान इंजीनियर दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर, 2019 को नई दिल्ली में प्रदान किया जायेगा।
प्रभाकर सिंह IIT ग्रेजुएट हैं, उन्होंने MBA भी की है। उन्होंने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के रूपांतरण में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया)
इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया) भारत में इंजीनियरों का राष्ट्रीय संगठन है, इसकी स्थापना 13 सितम्बर, 1920 को कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) में हुई थी। इसमें 15 इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में 1 मिलियन से अधिक सदस्य हैं। यह इंजीनियरिंग तथा तकनीक के सन्दर्भ में विश्व की सबसे बड़ी मल्टी-डिसिप्लिनरी इंजीनियरिंग प्रोफेशनल सोसाइटी में से एक है।
5. बहरीन ने प्रधानमंत्री मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर – King Hamad Order of the Renaissance
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहरीन के King Hamad Order of the Renaissance पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान बहरीन की राजधानी मनामा में बहरीन के शासक हमाद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा द्वारा प्रदान किया गया। श्री मोदी को यह सम्मान भारत और बहरीन के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए दिए गये योगदान के लिए दिया गया है।
2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किये गये वैश्विक पुरस्कार
1. आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड : अफ़ग़ानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
2. आर्डर ऑफ़ किंग अब्दुलअज़ीज़ साश : सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
3. ग्रैंड कालर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ पलेस्टाइन : फिलस्तीन द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान
4. सीओल शांति पुरस्कार : दक्षिण कोरिया की सीओल पीस प्राइज फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया
5. चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड : यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रदान किया जाता है।
6. आर्डर ऑफ़ ज़ायेद : संयुक्त अरब अमीरात को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
6. इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) इंडिया कांगेस 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – बंगलुरु
इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) इंडिया कांग्रेस 2019 के चौथे संस्करण का आयोजन कर्नाटक के बंगलुरु में किया गया। इसकी थीम “Mainstreaming the Internet of Things” है। इस दो दिवसीय इवेंट में उर्जा, स्वास्थ्य, रक्षा, मानक व विनियमन, रिटेल, डिजिटल संचार, कौशल व विकास, कृषि, विनिर्माण तथा स्मार्ट सिटीज जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया।
7. हाल ही में भारत की पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हुआ, वे किस राज्य से थीं?
उत्तर – पंजाब
कंचन चौधरी भट्टाचार्य भारत की पहली महिला DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस) थीं, उनका निधन 26 अगस्त, 2019 को मुंबई में हुआ। वे पंजाब के अमृतसर से थीं। उन्हें 2004 में उत्तराखंड का DGP नियुक्त किया गया था, इसके साथ ही वे भारत की पहली महिला DGP बन गयी थीं। गौरतलब है कि वे भारत की दूसरी महिला आईपीएस अफसर (प्रथम महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी थीं) थीं। वे 2007 में सेवानिवृत्त हुई थीं, बाद में रानजीति से जुड़ गयीं। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर हरिद्वार से चुना लड़ा, परन्तु वे चुनाव जीत नहीं सकीं।
8. 7वें “कम्युनिटी रेडियो सम्मेलन” का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
7वें कम्युनिटी रेडियो सम्मेलन, 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसका आयोजन 27 से 29 अगस्त के बीच नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन में किया जा रहा है। इसका आयोजन सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष कम्युनिटी रेडियो सम्मेलन की थीम “सतत विकास लक्ष्यों के लिए कम्युनिटी रेडियो” है।
मुख्य बिंदु
इस सम्मेलन में देश बार के सभी ऑपरेशनल कम्युनिटी रेडियो स्टेशन हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में सतत विकास लक्ष्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोग्रामिंग मे संभावनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में जल शक्ति अभियान, आपदा न्यूनीकरण के लिए प्रयास, सामाजिक कल्याण जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
9. 2019 इंडो-पैसिफिक चीफ्स ऑफ़ डिफेन्स कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे?
उत्तर – बी.एस. धनोआ
2019 इंडो-पैसिफिक चीफ्स ऑफ़ डिफेन्स कांफ्रेंस का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में किया जायेगा। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व चेयरमैन चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी (COSC) तथा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ द्वारा किया जायेगा।
2019 इंडो-पैसिफिक चीफ्स ऑफ़ डिफेन्स कांफ्रेंस
2019 इंडो-पैसिफिक चीफ्स ऑफ़ डिफेन्स कांफ्रेंस की थीम “स्वतंत्र व मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग” है। इस सम्मेलन में 33 से अधिक देशों के रक्षा प्रमुख हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की जायेगी।
भारत-थाईलैंड रक्षा सम्बन्ध
भारत की “लुक ईस्ट पालिसी” के बाद भारत-थाईलैंड रक्षा संबंधों में प्रगाढ़ता आई है, इसके अलावा राजनैतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक सम्बन्ध भी मज़बूत हुए हैं। 2017 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगाँठ मनाई गयी थी। सुरक्षा पहलों में क्षेत्रीय सहयोग के लिए भारत, थाईलैंड का प्राकृतिक साझेदार है।
10. किस देश ने विश्व का पहला तैरता हुआ परमाणु उर्जा प्लांट लांच किया?
उत्तर – रूस
रूस ने विश्व के पहले तैरते हुआ परमाणु उर्जा प्लांट अकेडमिक लोमोनोसोव लांच किया। हाल ही में अकेडमिक लोमोनोसोव मुर्मासंक के आर्कटिक पोर्ट से उत्तर-पूर्वी साइबेरिया में पेवेक नामक स्थान की यात्रा पर रवाना हुआ, यह यात्रा लगभग 5000 किलोमीटर की होगी। अकेडमिक लोमोनोसोव में परमाणु इंधन भरा हुआ है। इस पर कई पर्यावरणविदों ने चिंता व्यक्त की है।
अकेडमिक लोमोनोसोव
अकेडमिक लोमोनोसोव का निर्माण रूस की सरकारी परमाणु उर्जा फर्म रोस्तोम द्वारा किया गया है। इसकी लम्बाई 144 मीटर तथा चौड़ाई 30 मीटर है। इसकी विस्थापन क्षमता 21,500 टन है तथा इसमें 69 लोग कार्य कर सकते हैं। उर्जा उत्पादन के लिए इसमें दो परिवर्तित KLT-40 नेवल प्रोपल्शन न्यूक्लियर रिएक्टर का उपयोग किया गया है। इससे 70 मेगावाट विद्युत् तथा 300 मेगावाट ऊष्मा का उत्पादन किया जा सकता है। इसका नाम रूसी शिक्षाविद मिखाइल लोमोनोसोव पर रखा गया है।
इसमें नवीनतम सुरक्षा व्यवस्था का उपयोग किया गया, इसे विश्व के सबसे सुरक्षित परमाणु सयंत्रों में से एक माना जाता है। इसका उपयोग आर्कटिक क्षेत्र में तेल उत्पादन करने वाले विशाल उपकरणों को उर्जा प्रदान करने के लिए किया जायेगा।