GK करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सीरीज-72
GK करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सीरीज-72
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है.
1. उभरती हुई नई तकनीकों के लिए प्रसार भारती ने किस IIT के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – IIT कानपूर
प्रसार भारती ने उभरती हुई नई तकनीकों के लिए प्रसार भारती ने IIT कानपूर के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इससे प्रसारण क्षेत्र में अनुसन्धान को बढ़ावा मिलेगा। इस MoU के तहत 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इत्यादि के क्षेत्रों में कार्य किया जायेगा।
2. विश्व जनसँख्या दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 11 जुलाई
11 जुलाई को पूरे विश्व में लोगों के बीच जनसँख्या से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के बहुआयामी उद्देश्यों में लिंग भेद, लिंग समानता, परिवार नियोजन आदि के साथ महिलाओं के गर्भधारण सम्बन्धी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लोगों को जागरूक करना भी शामिल है।
मुख्य तथ्य
वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र ने सबसे पहले 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या 720 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो कि हर दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। बढ़ती आबादी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के उदेश्य से ही प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में आयोजित किया जाता है। विश्व की 720 करोड़ की आबादी में से लगभग 132.4 करोड़ व्यक्ति भारत में ही निवास करते है। विश्व की जनसँख्या में प्रतिवर्ष 83 मिलियन की वृद्धि हो रही है।
विश्व बैंक में कार्यरत डॉ के सी ज़कारिया ने सम्पूर्ण विश्व की आबादी पांच अरब होने की स्थिति में यह दिवस मनाने का सुझाव भी दिया था। इस दिवस की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग कौंसिल द्वारा की गयी थी।
3. हाल ही में ग्रीस के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
हाल ही में किरियाकोस मित्सोताकिस ग्रीस के नए प्रधानमंत्री बने। उनके सामने ग्रीस के आर्थिक संकट को समाप्त करने की बड़ी चुनौती होगी।
किरियाकोस मित्सोताकिस
किरियाकोस मित्सोताकिस एक ग्रीक राजनेता हैं, उनका जन्म 4 मार्च, 1968 को हुआ था। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे 2016 से 2019 तक विपक्षी दल के नेता थे। 2013 से 2015 तक वे प्रशासनिक सुधार मंत्री थे। वे “न्यू डेमोक्रेसी” नामक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं।
ग्रीस
ग्रीस यूरोप में स्थित एक देश है, इसने 25 मार्च, 1821 को ओटोमन साम्राज्य से स्वतंत्रता घोषित की थी। इसकी राजधानी एथेंस में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 1,31,957 वर्ग किलोमीटर है, इसकी जनसँख्या लगभग 11 मिलियन है। ग्रीस की सीमा उत्तर पूर्व में अल्बानिया, उत्तर में नार्थ मैसीडोनिया तथा बुल्गारिया तथा उत्तर-पूर्व में तुर्की से लगती है।
4. 23वें बुचियोन फिल्म फेस्टिवल 2019 में किस भारतीय ने बेस्ट एशियन फिल्म के लिए NETPAC अवार्ड जीता?
उत्तर – गली बॉय
“गली बॉय” फिल्म ने 23वें बुचियोन फिल्म फेस्टिवल 2019 में बेस्ट एशियन फिल्म के लिए NETPAC (Network for Promotion of Asian Cinema) अवार्ड जीता। “गली बॉय” फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर द्वारा किया गया है, इस फिल्म में रणवीर सिंह और अलिया भट्ट ने कार्य किया है।
5. भारत-रूस के बीच द्वितीय सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
भारत और रूस के बीच द्वितीय सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। यह आयोजन डॉ. राजीव कुमार (नीति आयोग के उपाध्यक्ष) तथा रूस के आर्थिक विकास डिप्टी मंत्री तिमुर माक्सिमोव की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य बिंदु
इस वार्ता में सरकारी अधिकारी, बिज़नेस लीडर्स तथा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, इस वार्ता में सहयोग के लिए 6 प्रमुख क्षेत्र चिन्हित किये गये हैं :
• परिवहन अधोसंरचना तथा तकनीक का विकास
• कृषि तथा कृषि प्रसंस्करण सेक्टर का विकास
• लघु तथा मध्यम व्यापार सहयोग
• डिजिटल परिवर्तन
• व्यापार, बैंकिंग, वित्त तथा उद्योग में सहयोग
• पर्यटन तथा कनेक्टिविटी
भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता
भारत के नीति आयोग तथा रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय के बीच MoU पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद इस वार्ता की स्थापना की गयी थी, इस MoU पर भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के 19वें संस्करण के दौरान 5 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये गये थे।
भारत और रूस के बीच प्रथम सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोजन रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 25 नवम्बर, 2018 को किया गया था।
6. हाल ही में भारत सरकार ने खालिस्तान समर्थक समूह “द सिख्स फॉर जस्टिस” पर अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के किस सेक्शन के तहत प्रतिबन्ध लगाया?
उत्तर – सेक्शन 3
केन्द्रीय सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए खालिस्तान समर्थक समूह “द सिख्स फॉर जस्टिस” पर सरकार ने प्रतिबन्ध लगाया है। यह प्रतिबन्ध अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के सेक्शन 3 के तहत लगाया गया है। केंद्र सरकार ने अनुसार “द सिख्स फॉर जस्टिस” की गतिविधियों से देश की शांति तथा एकता को नुकसान पहुँच सकता है। यह समूह खालिस्तान का समर्थन करता है और यह भारत की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय एकता के लिए खतरा है।
द सिख्स फॉर जस्टिस
यह अमेरिका में बेस्ड एक खालिस्तानी समूह है, इसकी स्थापना 2007 में की गयी थी। इसका नेतृत्व अवतार सिंह पन्नुन तथा गुरपतवंत सिंह पन्नुन द्वारा किया जाता है। द सिख्स फॉर जस्टिस के आंतरिक समूह में 8-10 सदस्य हैं, जबकि इसके ऑनलाइन समर्थक लगभग 2 लाख हैं। इस समूह का प्रमुख उद्देश्य पंजाब में एक स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना करना है। यह समूह पिछले पांच वर्षों से अलग खालिस्तान का समर्थन कर रहा है। इस उद्देश्य के लिए द सिख्स फॉर जस्टिस ने “Sikh Referendum 2020” नामक ऑनलाइन अभियान चलाया है। पंजाब पुलिस ने द सिख्स फॉर जस्टिस तथा इसके सदस्यों के विरुद्ध 10 अलग-अलग मामले दायर किये हैं। एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी छानबीन कर रही है।
अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA)
अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के द्वारा भारत में अवैध काम कर रहे संगठनों पर रोक लागाई जाती है। इस तरह के संगठनों के अभिव्यक्ति के अधिकार, एकत्र होने के अधिकार इत्यादि पर भी अंकुश लगाया जाता है।
7. किस यूरोपीय देश ने हवाई जहाज़ के टिकट पर 2020 से ग्रीन टैक्स लगाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – फ्रांस
फ्रांस 2020 से हवाई जहाज़ के टिकटों पर 18 यूरो का ग्रीन टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है, इस टैक्स का उपयोग कम प्रदूषण वाली परिवहन परियोजनाओं के लिए किया जायेगा।
मुख्य बिंदु
फ़्रांसिसी सरकार का यह ग्रीन टैक्स 2020 से लागू होगा। गौरतलब है कि यह ग्रीन टैक्स केवल फ्रांस से बाहर जाने वाली उड़ानों पर लगाया जायेगा, अन्य देशों से फ्रांस में आने वाली उड़ानों पर यह टैक्स नही लगेगा। फ्रांस तथा यूरोप के भीतर की उड़ानों की इकॉनमी क्लास टिकेट पर 1.5 यूरो का ग्रीन टैक्स लगाया जायेगा। फ्रांस तथा यूरोप से बाहर जाने वाली उड़ानों के बिज़नेस क्लास टिकेट पर 18 यूरो का ग्रीन टैक्स लगाया जायेगा।
गौरतलब है कि इस नए कर से फ्रांस को प्रतिवर्ष 182 मिलियन यूरो की आय होने की उम्मीद है। अप्रैल, 2018 में स्वीडन ने भी इसी प्रकार का कर शुरू किया था, स्वीडन ने हवाई जहाज़ के प्रत्येक टिकट पर 40 यूरो का अतिरिक्त शुल्क लगाया था।
8. हाल ही में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किस कंपनी द्वारा किया गया?
उत्तर – IBM
इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM) ने 34 अरब डॉलर में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया। इस अधिग्रहण से IBM के क्लाउड बिज़नेस को मजबूती मिलेगी।
इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM)
इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM) एक अमेरिकी बहु-राष्ट्रीय आईटी कंपनी है, इसकी स्थापना 16 जून, 1911 को की गयी थी। इसका शुरूआती नाम “Computing-Tabulating-Recording Company था, बाद में 1924 में इसका नाम बदलकर IBM कर दिया गया। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क के अर्मोंक में स्थित है। यह कंपनी दुनिया भर के 170 से अधिक देशों में कार्य करती है। IBM कंप्यूटर हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के साथ-साथ होस्टिंग तथा कंसल्टिंग सेवा भी प्रदान करती है। इसके अलावा IBM मेनफ़्रेम कंप्यूटर तथा नैनोटेक्नोलाजी से भी जुडी हुई है।
रेड हैट
रेड हैट एक अमेरिकी बहु-राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी है, यह उद्योगों को ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर उत्पाद उपलब्ध करवाती है। रेडहैट के प्रमुख उत्पाद इस प्रकार हैं : Red Hat Enterprise Linux, OpenShift, Red Hat Directory Server, Fedora, Satellite, Red Hat Enterprise, Virtualization, Red Hat Storage Server, CloudForm इत्यादि। इस कंपनी की स्थापना 1993 में बॉब यंग तथा मार्क एविंग द्वारा की गयी थी।
9. प्रोसेक्को हिल किस देश में स्थित है?
उत्तर – इटली
इटली की कांगेग्लियानो तथा वाल्डोबियादेने पहाड़ियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया, यह पहाड़ियां वाइन के लिए प्रसिद्ध हैं।
प्रोसेक्को पहाड़ियां
कांगेग्लियानो तथा वाल्डोबियादेने पहाड़ियों में अंगूर की खेती की जाती है, जिससे प्रसिद्ध प्रोसेक्को स्पार्कलिंग वाइन का निर्माण किया जाता है। यह पहाड़ियां वेनिस के उत्तर-पूर्व में स्थित है, यह 30 किलोमीटर तक फैली हुई हैं।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) संयुक्त राष्ट्र संगठन है, जो दुनिया भर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को संरक्षित रखने में मदद करता है। यह फ्रांस में स्थित बहु-राष्ट्र एजेंसी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1945 में की गयी थी। यह साक्षरता और यौन शिक्षा के साथ-साथ दुनिया भर के देशों में लैंगिक समानता में सुधार को बढ़ावा देता है। यह विश्व धरोहर स्थलों को पहचानने और प्राचीन खंडहर, गांवों और मंदिरों, और ऐतिहासिक स्थलों जैसे सांस्कृतिक और विरासत स्थलों को संरक्षित करने के लिए भी पहचाना जाता है।
10. छात्रों को करियर कौशल प्रदान करने के लिए AICTE ने किस आईटी कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – TCS iON
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) ने छात्रों को करियर कौशल प्रदान करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की इकाई TCS iON के साथ समझौता किया है। TCS iON ने 20 घंटे के निशुल्क करियर कौशल कोर्स तैयार किया है, इसमें कॉर्पोरेट शिष्टाचार, प्रभावशाली ई-मेल लेखन, प्रभावशाली प्रेजेंटेशन तथा आईटी जागरूकता इत्यादि को कवर किया गया है।