आज का इतिहास: यहां से जानें 15 दिसंबर का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
आज का इतिहास: यहां से जानें 15 दिसंबर का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे Patwari Exam 2020 SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, RSMSSB Patwari Exam UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए 15 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।
प्रमुख घटनाएं
कुछ प्रमुख घटनाएं
15 दिसंबर, 1961 को बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर में आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
15 दिसंबर, 1976 को न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
15 दिसंबर, 1991 को फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया था।
15 दिसंबर, 1993 को जेनेवा में विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।
जानकारी
मॉल्डोवा गणराज्य रुस से हुआ स्वतंत्र
15 दिसंबर, 1794 को फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया था। 15 दिसंबर, 1803 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया था। 15 दिसंबर, 1917 को मॉल्डोवा गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
15 दिसंबर, 1832 को एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ था।
15 दिसंबर, 1933 को अमेरिकी अभिनेता, कॉमेडियन, लेखक और निर्देशक टिम कॉनवे का जन्म हुआ था।
15 दिसंबर, 1976 को देश के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया का जन्म हुआ था।
15 दिसंबर, 1983 को ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री कैमिला लुडिंगटन का जन्म हुआ था।
15 दिसंबर, 1988 को भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जन्म हुआ था।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
15 दिसंबर, 1950 को भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ था।
15 दिसंबर, 1952 को गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का निधन हुआ था।
15 दिसंबर, 1966 को दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ था।
15 दिसंबर, 1985 को पूर्व राजनेता शिवसागर रामगुलाम का निधन हुआ था।
Related Posts
भारत सरकार ईंधन संरक्षण के लिए लांच करेगी ‘सक्षम’ अभियान
भारतीय रेलवे ने डिजीटल ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली शुरू की
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ICT में भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन को मंज़ूरी दी
About The Author
Online Studyiq Team
Online Studyiq is a leading online news sharing desk in India. We are providing genuine news and facts across India on the following topics, national and international news, sports, entertainment news, health tips, technology reviews, business, and many other topics.