Indian Navy released admit card for Agniveer recruitment exam | भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, 7 फरवरी से आयोजित होगी परीक्षा


नई दिल्लीPublished: Jan 28, 2023 05:37:05 pm

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 7 फरवरी, 2023 से 9 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड agiveernavy.cdac.in वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर जाने पर उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड और पहचान का एक प्रमाण होना चाहिए।

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, परीक्षा होगी 7 फरवरी से आयोजित

Indian Navy released admit card for Agnivee

Indian Navy Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए इंडियन नेवी (Indian Navy) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा 7 फरवरी से 9 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। यहां दिए गए निर्देशों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भारतीय नौसेना की इस भर्ती के माध्यम से जिसमें अग्निवीर (SSR) और अग्निवीर (MR) 01/2023 बैच के उम्मीदवारों के लिए 1400 पद शामिल हैं, पदों को भरा जायेगा। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि उन्हें अपने प्रवेश पत्र के अलावा केंद्र में पहचान के लिए दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रश्न पत्र के प्रत्येक प्रश्न का अंक 01 होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *