Online application for UPSC Civil Services Preliminary Exam 2023 | UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू


नई दिल्लीPublished: Feb 01, 2023 04:34:05 pm

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। सरकारी अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी, 2023 तक किये जा सकते है।

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

Online application for UPSC

संघ लोक सेवा आयोग आज 01 फरवरी, से UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएंगी। भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए पंजीकरण भी 1 फरवरी से शुरू हो गए है। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। आपको अपना आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए इन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे, मान्य ईमेल आईडी और फोन नंबर, स्कैन हस्ताक्षर और यूपीएससी द्वारा प्रदान की गई फोटो, वैध फोटो पहचान विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *