pervez musharraf was fan of Indian captain mahendra singh dhoni Hair style | महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों पर फिदा थे परवेज मुशर्रफ, 2006 में दी थी ये सलाह


नई दिल्लीPublished: Feb 05, 2023 12:09:12 pm

2006 में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में आए थे। लाहौर में खेले गए एक मैच में धोनी ने 46 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली थी। तब पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उनकी और उनके बालों की जमकर तारीफ की थी।

dhoni_musj.jpg

Pervez Musharraf Mahendra Singh Dhoni: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दुबई के एक अस्पताल में चल रहा था। परवेज मुशर्रफ को क्रिकेट बहुत पसंद था और वे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों के फैन थे। 2006 में जब सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। तब मुशर्रफ ने धोनी के बालों की तारीफ की थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *