रेलवे GK सीरीज-23 : NTPC और Group-D में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न
रेलवे GK सीरीज-23 : NTPC और Group-D में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है.
Question : 1 एशिया में सबसे अधिक बार देखे जाने वाला संग्रहालय कौन सा है?
Answer : विरासत ए खालसा
Question : 2 हाल ही में एसबीआई के मेनेजिंग डायरेक्टर का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है, उनका नाम क्या है?
Answer : दिनेश कुमार खारा
Question : 3 हाल ही में जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट कार्ड में किस राज्य ने “स्तनपान और शिशु और बाल खिला आचरण” पर रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
Answer : मणिपुर
Question : 4 हाल ही में कौनसा भारतीय राज्य जैव ईंधन नीति जारी करने वाला पहला राज्य बना?
Answer : राजस्थान
Question : 5 हाल ही में किस बैंक को अनुसूचित बैंक का दर्जा मिला है?
Answer : जन लघु वित्त बैंक लिमिटेड
Question : 6 हाल ही में किस देश ने तीन सटीक-निर्देशित मिसाइल ‘यासीन’, ‘बलबन’ और ‘घेम’ का अनावरण किया है?
Answer : ईरान
Question : 7 हाल ही में किस भारतीय राज्य ने एक दिन में 22 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
Answer : उत्तर प्रदेश
Question : 8 हाल ही में किस देश ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाडियों को टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है?
Answer : ऑस्ट्रेलिया
Question : 9 कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष किसे चुना गया है?
Answer : सोनिया गांधी
Question : 10 17 – 18 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की आधिकारिक यात्रा पर जायेगे?
Answer : भूटान
Question : 11 हाल ही में किस राज्य ने ‘मुख्यमंत्री परिवार समृधि योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है?
Answer : हरियाणा
Question : 12 हाल ही में कहाँ पर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया गया?
Answer : मानेसर, हरियाणा
Question : 13 हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘रिसर्जेंट इण्डिया’ के लेखक कौन है?
Answer : विमल जालान
Question : 14 उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु के द्वारा 2 वर्ष के कार्यकाल पर लिखी पुस्तक “लिस्टिंग, लर्निंग एंड लीडिंग” का किसने विमोचन किया है?
Answer : अमित शाह
Question : 15 हाल ही में प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के तहत कितनी आयु से अधिक के किसानो को 3000 रुपये प्रति महीने मिलने वाली पेंशन के पंजीयन की शुरूआत की गयी है?
Answer : 60 वर्ष
Question : 16 कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद किसे कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
Answer : सोनिया गाँधी
Question : 17 विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किस देश में होगा?
Answer : स्पेन
Question : 18 योरोमोनीटर इंटरनेशनल द्वारा किये गए शोध में एशिया के सबसे बड़े खुदरा विक्रेताओं के अध्धयन के अनुसार भारत की सबसे बड़ी रिटेलर कम्पनी कौनसी है?
Answer : वॉलमार्ट
Question : 19 फोर्ब्स द्वारा जारी सबसे अधिक भुगतान प्राप्त करने वाली महिला एथलीट 2019 में एकमात्र भारतीय कौन है?
Answer : पी.वी. सिंधु
Question : 20 अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
Answer : 12 अगस्त
Question : 21 ब्रिटेन की प्रमुख तेल और गैस कंपनी बीपी ने किसके ईंधन खुदरा नेटवर्क कारोबार में 49% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है?
Answer : रिलायंस इंडस्ट्रीज
Question : 22 उच्चतम न्यायालय के पूर्व जस्टिस जिन्हे हाल ही में फिजी के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद की शपथ ली है?
Answer : मदन बी लोकुर
Question : 23 हाल ही में रिलायंस जियो ने देश में डाटा सेंटर खोलने के लिए किस कंपनी के साथ करार की है?
Answer : माइक्रोसॉफ्ट
Question : 24 रोजर्स कप 2019 का ख़िताब किस महिला टेनिस खिलाडी ने जीता है?
Answer : बियांका एंड्रेस्कू
Question : 25 भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल ही में किस देश की यात्रा पर गए और वहा उन्होंने उप-राष्ट्रपति वांग किशान से मुलाकात की?
Answer : चीन
Question : 26 हाल ही में जैव ईंधन नीति लागु करने वाला पहला राज्य कौनसा बना?
Answer : राजस्थान
Question : 27 22वे राष्ट्रीय ई-गवर्नस सम्मेलन की थीम क्या है?
Answer : डिजिटल इंडिया : सक्सेस टू एक्सीलेंस
Question : 28 भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक कौन है?
Answer : डॉ. विक्रम साराभाई
Question : 29 सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, 2018-19 में किस राज्य की विकास दर सबसे अधिक है?
Answer : पश्चिम बंगाल
Question : 30 अंगदान दिवस कब मनाया जाता है?
Answer : 13 अगस्त
Question : 31 बर्मिंघम में 2022 में होने वाले 71वें राष्ट्रमंडल खेलों निम्न में से किस खेल को शामिल करने की घोषणा हाल ही में की गयी?
Answer : महिला T-20 क्रिकेट
Question : 32 किस भारतीय खेल बोर्ड ने अगस्त 2019 में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने के लिए सहमति व्यक्त की?
Answer : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
Question : 33 दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए कौन सा देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्क्रैप (Scrap) आयातक बन गया है?
Answer : भारत
Question : 34 हाल ही में मोटरस्पोर्ट्स में विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी?
Answer : ऐश्वर्या पिस्से
Question : 35 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सीट के लिए कहाँ से नामांकन भरा है?
Answer : राजस्थान
Question : 36 किस बैंक के सीईओ आदित्य पुरी वित्त वर्ष 2019 में 89 लाख रुपये के मासिक मूल वेतन के साथ भारत में सबसे अधिक भुगतान वाले बैंक के मुख्य कार्यकारी बने रहे?
Answer : एचडीएफसी बैंक
Question : 37 किस भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ रूस के व्लादिवोस्तोक में हीरा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए है?
Answer : गुजरात
Question : 38 भारतीय रेलवे ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को किस रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?
Answer : सामुदायिक दिवस
Question : 39 हाल ही में कौन सा भारतीय खिलाडी वनडे में गांगुली को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला दूसरा बल्लेबाज बन गया है?
Answer : विराट कोहली
Question : 40 भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष हाल ही में किसे चुना गया है?
Answer : चंद्रिमा शाह
Question : 41 सिंगापुर स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा भारत के पहले स्मार्ट स्कूल परिसर का शुभारंभ कहाँ पर होगा?
Answer : पुणे
Question : 42 हाल ही में 400 meter की बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है?
Answer : डालीलाह मोहम्मद
Question : 43 हाल ही में किस राज्य की लोकप्रिय मिठाई रसगुल्ला को GI टैग दिया गया?
Answer : ओडिशा
Question : 44 हाल ही में किस राज्य में ‘जीने दो’ नामक हेल्पलाइन शुरू की गयी है?
Answer : जम्मू कश्मीर
Question : 45 हाल ही में किस देश में स्थित ‘श्याला तेजा सिंह मंदिर’ हिन्दुओ के लिए 72 वर्ष बाद खोला गया है?
Answer : पाकिस्तान
Question : 46 भारत सरकार ने हाल ही में कहाँ पर इसरो टेक्निकल लायसन यूनिट की स्थापना के लिए मंज़ूरी दी है?
Answer : मास्को
Question : 47 हाल ही में लोकसभा ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 2019 पारित किया, यह विधेयक किस अधिनियम का स्थान लेगा?
Answer : उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986
Question : 48 भारत का नया वित्त सचिव हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
Answer : राजीव कुमार
Question : 49 किस राज्य के सचिवालय का नाम बदलकर ‘लोक सेवा भवन’ कर दिया गया?
Answer : ओडिशा
Question : 50 विश्व स्तनपान दिवस कब मनाया जाता है?
Answer : 1 अगस्त
Question : 51 हाल ही में किस आईटी कंपनी के चेयरमैन का पद रिशद प्रेमजी ने ग्रहण किया है?
Answer : विप्रो
Question : 52 आईसीसी ने 2019-20 सीजन के लिए अंपायरों की ‘एलीट पैनल’ में कितने नए अंपायरों को शामिल किया है?
Answer : 2
Question : 53 पहली बार भारतीय राष्ट्रपति किन अफ्रीकी देशों की यात्रा (28 जुलाई से 3 अगस्त) पर हैं?
Answer : उपरोक्त सभी
Question : 54 कैफे कॉफी डे (CCD) के फाउंडर का नाम बताएं, जिनका हाल ही में निधन हो गया?
Answer : वीजी सिद्धार्थ
Question : 55 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में ने उच्चतम न्ययालय में न्यायाधीशों की संख्या कितनी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
Answer : 3
Question : 56 निम्न में से किस भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
Answer : वेणु गोपालराव
Question : 57 ई-गवर्नेंस पर 22वां राष्ट्रीय सम्मलेन किस जगह आयोजित किया जायेगा?
Answer : मेघालय
Question : 58 हाल ही में भारत- नेपाल लॉजिस्टिक्स समिट 2019 कहाँ आयोजित किया गया?
Answer : काठमांडू
Question : 59 1 अगस्त 2019 को किस राज्य में पायलेट प्रोजेक्ट के आधार पर ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना शुरू की गई है?
Answer : उपरोक्त सभी
Question : 60 छात्रों के लिए लगातार दूसरे वर्ष विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर कौनसा है?
Answer : लंदन
Question : 61 हाल ही में किस देश ने एक साथ रॉकेट दागने की निर्देशित प्रणाली (नए रॉकेट लॉन्चर) का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध के बावजूद परीक्षण किया है?
Answer : उत्तरी कोरिया
Question : 62 आसियान विदेश मंत्रीयो की 52वीं बैठक का आयोजन कहाँ पर किया गया है?
Answer : बैंकाक
Question : 63 हाल ही में किसे नारकोटिक्स डीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है?
Answer : राकेश अस्थाना
Question : 64 ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द इयर अवार्ड 2019’ से किसे सम्मानित किया गया है?
Answer : रूहान राजपूत
Question : 65 किस राज्य ने स्वचालित मल्टी-मॉडल बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली (AMBIS) लॉन्च की है जो अपराधियों की पहचान करने और उन्हें ट्रैक करने के लिए एक विशेष डिजिटल पुलिस प्रणाली है?
Answer : महाराष्ट्र
Question : 66 हाल ही में किस राज्य सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है?
Answer : दिल्ली
Question : 67 हाल ही में आरएन रवि को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
Answer : नागालैंड
Question : 68 विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 5वें नंबर से लुढकरकर किस स्थान पर पहुंच गयी है?
Answer : 7वें
Question : 69 किस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है?
Answer : रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
Question : 70 हाल ही में किस भारतीय पत्रकार को प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है?
Answer : रवीश कुमार
Question : 71 विश्व की पहली ‘अल्ट्रा -फास्ट हाइपरलूप परियोजना’ किस राज्य में शुरू की गयी?
Answer : महाराष्ट्र
Question : 72 भारत के किस वरिष्ठ पत्रकार को प्रतिष्ठित ‘रेमन मैग्सेसे’ सम्मान 2019 के लिए चुना गया है?
Answer : रवीश कुमार
Question : 73 हाल ही में लेखा महानियंत्रक (CGA) किसे नियुक्त किया गया है?
Answer : गिरिराज प्रसाद गुप्ता
Question : 74 आरबीआई ने चीन के किस बैंक को भारत में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी है?
Answer : बैंक ऑफ़ चाइना
Question : 75 किस राज्य सरकार द्वारा ‘सेव ग्रीन स्टे क्लीन’ अभियान शुरू किया है?
Answer : पश्चिम बंगाल
Question : 76 विश्व स्तनपान सप्ताह कब से कब तक मनाया जाता है?
Answer : 1 से 7 अगस्त
Question : 77 हाल ही में किस भारतीय मूल की महिला को मिस इंग्लैंड 2019 चुना गया है?
Answer : भाषा मुखर्जी
Question : 78 हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को किस देश द्वारा अपने सर्वोच्च पुरूस्कार ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है?
Answer : गिनी
Question : 79 विश्वस्किल्स अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2019 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
Answer : रूस
Question : 80 चीन के राष्ट्रीय अग्रिम भुगतान प्रणाली के साथ लिंक करने वाला पहला भारतीय बैंक कौनसा है?
Answer : एसबीआई बैंक
Question : 81 किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Answer : कपिल देव
Question : 82 दक्षिण अमेरिकन फुटबॉल कन्फेडरेशन ने किस फुटबॉल खिलाडी पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया है?
Answer : लियोनल मेसी
Question : 83 भारत के किस शहर में 18 से 30 जनवरी 2020 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन करने की घोषणा की गयी है?
Answer : गुवाहाटी
Question : 84 भारतीय शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए किस ई-कॉमर्स कंपनी ने समर्थ नामक पहल लांच की है?
Answer : फ्लिप्कार्ट
Question : 85 साइप्रस में भारत का अगला उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
Answer : मधुमिता हजारिका भगत
Question : 86 हाल ही में किस टाइगर रिजर्व को बेहतर प्रबंधन के लिए राष्ट्रिय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया?
Answer : सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
Question : 87 डिजिटल फिंगरप्रिंट और आइरिस स्केनिंग सिस्टम को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य कौनसा है?
Answer : महाराष्ट्र
Question : 88 खाद्य व पोषण बोर्ड ने विश्व स्तनपान सप्ताह 2019 की थीम क्या रखी है?
Answer : माता-पिता को सशक्त बनाना, स्तनपान को सक्षम करना
Question : 89 टी- 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने बनाया है?
Answer : रोहित शर्मा
Question : 90 भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) कहाँ पर पश्मीना परीक्षण केंद्र की स्थापना करेगा?
Answer : लेह
Question : 91 हाल ही में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को कितने भाग में बाँट दिया है?
Answer : 2
Question : 92 हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?
Answer : 6 अगस्त
Question : 93 हाल ही में किस राज्य में पायलट आधार पर वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना शुरू की गई है?
Answer : उपरोक्त सभी
Question : 94 इसरो ने अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता और प्रबंधन (SSAM) केंद्र की आधारशिला किस शहर में रखी है?
Answer : बेंगलुरु
Question : 95 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए किस भारतीय को चयनित किया गया?
Answer : रविश कुमार
Question : 96 हाल ही में किस देश ने महिलाओ को बिना पुरुषो के साथ अकेले भी दूसरे देशो की यात्रा को मंजूरी दी है?
Answer : सऊदी अरब
Question : 97 वित्तीय वर्ष 2020 के लिए क्रिसिल ने भारत की GDP की वृद्धि दर कितनी अनुमानित की है?
Answer : 6.9
Question : 98 हाल ही में भारत सरकार ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या को वर्तमान 31 से बढ़ाकर कितनी कर दी है?
Answer : 34
Question : 99 हाल ही में ओडिशा के परीक्षण रेंज से किसके द्वारा हर मौसम और सभी स्थानों पर काम करने में सक्षम रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?
Answer : डीआरडीओ
Question : 100 भारत सरकार ने इनमे से कौन सा अनुच्छेद हटाकर हाल ही में जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया है?
Answer : अनुच्छेद 370