Rajasthan Staff Selection Board Released Admit Card CET senior level | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, CET सीनियर लेवल के एडमिट कार्ड जारी, जानें जरूरी गाइडलाइन


नई दिल्लीPublished: Jan 28, 2023 11:16:36 am

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जो 4, 5 और 11 फरवरी को आयोजित होने वाली है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी में आयोजित की जाएगी जो शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, CET सीनियर लेवल के एडमिट कार्ड जारी, जानें जरूरी गाइडलाइन

RSMSSB Released Admit Card, CET senior level

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा गृह, जल संसाधन समेत सात विभागों में 17 हजार पदों के लिए है। आप rsmssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम छह बजे तक होगी। इस परीक्षा में आपके द्वारा अर्जित अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा। किसी विशेष नौकरी के लिए भर्ती के समय, आपके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड –
RSMSSB कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए, आपको सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करने के बाद आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *