RRB NTPC, करेंट अफेयर्स प्रश्न पत्र 35
RRB NTPC, करेंट अफेयर्स प्रश्न पत्र 35
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है
1. CEAT इंटरनेशनल बॉलर ऑफ़ द ईयर 2019 किसे चुना गया?
उत्तर – जसप्रीत बुमराह
हाल ही में मुंबई में सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों की घोषणा की गयी, इन पुरस्कारों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विजेताओं की सूची
1. इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर – विराट कोहली
2. बैट्समैन ऑफ़ द ईयर – विराट कोहली
3. इंटरनेशनल बॉलर ऑफ़ द इयर – जसप्रीत बुमराह
4. इंटरनेशनल टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर – चेतेश्वर पुजारा
5. वन डे इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ़ द ईयर – रोहित शर्मा
6. इंटरनेशनल टी-20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर – आरोन फिंच
7. आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर – कुलदीप यादव
8. इंटरनेशनल टी-20 बॉलर ऑफ़ द ईयर – राशिद खान
9. इंटरनेशनल वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर – स्मृति मंधाना
10. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – मोहिंदर अमरनाथ
11. जूनियर क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर – यशस्वी जैसवाल
12. डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ़ द ईयर – आशुतोष अमन
2. 2020 में संयुक्त राष्ट्र ने महासागर कांफ्रेंस का आयोजन किस शहर में करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – लिस्बन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2020 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में महासागर सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसका आयोजन अगले वर्ष 2 जून से 6 जून के बीच किया जायेगा। इसका उद्देश्य महासागर, सागरों तथा समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन में सरकारें, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, अंतरसरकारी संगठन तथा अन्य सभी साझेदार हिस्सा लेंगे।
3. हाल ही में महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे सफल स्पिनर कौन महिला क्रिकेट कौन बनीं?
उत्तर – सना मीर
पाकिस्तान की ऑफ स्पिनर सना मीर हाल ही में महिला एकदविसीय क्रिकेट की सबसे सफल स्पिनर बनीं। उन्होंने अपने 118वें मैच में अपने एकदिवसीय करियर का 147वां विकेट लिया। इसके साथ ही में महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं। सबसे अधिक विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाजों की सूची में वेस्ट इंडीज की अनीसा मोहम्मद दूसरे स्थान तथा ऑस्ट्रेलिया की लिसा स्थेलकर तीसरे पर है। ओवरआल महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का नाम भारत की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी हैं। झूलन गोस्वामी ने एकदिवसीय क्रिकेट में 218 विकेट लिए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की केथरीन फिट्ज़पैट्रिक के नाम 180 विकेट हैं।
4. हाल ही में किस देश ने विश्व की सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन “अल्फ़ा-एक्स” का परीक्षण किया?
उत्तर – जापान
जापान ने विश्व की सबसे तेज़ शिन्कासेन बुलेट ट्रेन “अल्फ़ा-एक्स” का परीक्षण शुरू किया, यह ट्रेन 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति प्राप्त करने में सक्षम है। यह ट्रेन संभवतः 2030 में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। यह ट्रेन 360 किलोमीटर की गति से कार्य करेगी। इसके साथ ही यह चीन की फुशिंग ट्रेन से भी तेज़ बन जायेगी। फुशिंग ट्रेन अल्फ़ा-एक्स से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा कम गति से चलती है। अल्फ़ा एक्स में 10 कार होंगी। इसमें सभी आधुनिक फीचर मौजूद होंगे। इसमें कम्पन सेंसर, तामपान सेंसर इत्यादि उपलब्ध होंगे।
5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा युविका कार्यक्रम किस संगठन से सम्बंधित है?
उत्तर – इसरो
इसरो के चेयरमैन डॉ. के. सिवान ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र (SDSC) SHAR में युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम “युविका 2019” का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन 13 मई से 26 मई, 2019 के बीच किया जायेगा। इसरो ने यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के “जय विज्ञान, जय अनुसन्धान” विचार की तर्ज़ पर लांच किया है।
इसरो ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम के पंजीकरण के लिए 25 मार्च से लेकर 3 अप्रैल के बीच आवेदन की तिथि रखी थी। आवेदन की सुविधा https://yuvika.isro.gov.in/yuvika/ इस वेबसाइट (इसरो की आधिकारिक वेबसाइट) के माध्यम से उपलब्ध थी। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम लांच किया था, इसका उद्देश्य छात्रों को अन्तरिक्ष टेक्नोलॉजी, अंतिरक्ष विज्ञान तथा उपयोग के आधारभूत पहलुओं से परिचित करवाना है।
युवा विज्ञानी कार्यक्रम
• युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए इसरो देश भर से 100 छात्रों को चुनेगा और उन्हें सैटेलाइट निर्माण की व्यवहारिक प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा।
• इस कार्यक्रम के लिए प्रति वर्ष प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से तीन छात्रों को चुना जायेगा, इसमें सीबीएसई, ICSE तथा राज्य पाठ्यक्रम पर आधारित छात्रों को शैक्षणिक प्रदर्शन तथा अन्य गतिविधियों के आधार पर छात्रों का चयन किया जायेगा।
• युवा विज्ञानी कार्यक्रम में दो सप्ताह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसका आयोजन ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किया जायेगा। इसमें 8वीं पूरी कर चुके तथा 9वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे छात्रों को चुना जायेगा।
• इन चुने हुए छात्रों को इसरो के केन्द्रों में ले जाया जायेगा तथा उन्हें वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ वार्तालाप का अवसर मिलेगा।
• इस कार्यक्रम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यात्रा तथा बोर्डिंग का सारा व्यय इसरो द्वारा उठाया जायेगा।
इसरो देश के विभिन्न भागों में 6 इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना करेगा, यह केंद्र होंगे – उत्तरी, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य तथा उत्तर-पूर्व। इन केन्द्रों में छात्र भी अनुसन्धान व विकास कार्य कर सकेंगे। इसके तहत पहले केंद्र की स्थापना त्रिपुरा के अगरतला में की गयी थी।
6. मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर – किकी बर्तेंस
नीदरलैंड्स की किकी बर्तेंस ने मेड्रिड ओपन टेनिस में महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया, फाइनल में उन्होंने रोमानिया की सिमोना हालेप को पराजित किया।
मुख्य बिंदु
किकी बर्तेंस ने सिमोना हालेप को 6-4, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही वे एक भी सेट ड्राप किये बिना स्पेनिश एकल वर्ग खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयीं।
किकी अपनी करियर रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुँच गयी हैं, यह उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इसके साथ ही वे सबसे ऊँची रैंकिंग पर पहुँचने वाली महिला डच खिलाड़ी बन गयी हैं।
किकी बर्तेंस नीदरलैंड्स की टेनिस खिलाड़ी हैं, उनका जन्म 10 दिसम्बर, 1991 को नीदरलैंड्स के वातेरिंगेन में हुआ था। वे अपने करियर में 9 इवल तथा 10 युगल खिताब जीत चुकी हैं, इनमे 2018 वेस्टर्न एंड साउथर्न ओपन तथा 2019 मेड्रिड ओपन शामिल हैं। उन्हें क्ले-कोर्ट का विशेषज्ञ माना जाता है।
7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा विलायाह ऑफ़ हिन्द किस आतंकवादी समूह से सम्बंधित है?
उत्तर – इस्लामिक स्टेट
कुख्यात इस्लामिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हाल ही में पहली बार भारत में “प्रांत” के होने का दवा किया है, नवम्बर, 2017 से इस्लामिक स्टेट ने कश्मीर में भारतीय सैन्य बलों पर होने वाले हमलों की ज़िम्मेदारी लेनी शुरू की।
मुख्य बिंदु
इस्लामिक स्टेट ने इस तथाकथित प्रांत को “विलायाह ऑफ़ हिन्द” (भारतीय प्रांत) का नाम दिया है। दरअसल कश्मीर में सेना के हाथों IS से जुड़े हुए आतंकवादी की मौत के बाद यह दावा सामने आया है। संभवतः यह आतंकी इश्फाक अहमद सोफी था, जिसे शोपियां में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया था।
विश्लेषण
भारतीय सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार कश्मीर में इस्लामिक स्टेट के द्वारा “प्रांत” की स्थापना का वास्तविकता से कोई विशेष सम्बन्ध नहीं है, परन्तु इस्लामिक स्टेट के खतरे को हल्के में नहीं लिया जा सकता। हाल ही में इस्लामिक स्टेट को इराक और सीरिया में काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। इसके बाद इस्लामिक स्टेट अपने वैश्विक संबधों को मज़बूत दर्शाने के लिए इस प्रकार का कार्य कर रहा है।
इस्लामिक स्टेट ने हाल ही में श्रीलंका में हुए धमाकों की ज़िम्मेदारी ली थी, इन धमाकों में 253 लोगों की मृत्यु हुई थी। इसलिए भारतीय उपमहाद्वीप से इस्लामिक स्टेट के खतरे को हल्के में नहीं लिया जा सकता ।
8. हाल ही में किस सरकारी संगठन ने कृषि व ग्रामीण स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल फण्ड की स्थापना की?
उत्तर – नाबार्ड
भारत के कृषि व ग्रामीण विकास बैंक “नाबार्ड” बैंक ने हाल ही में देश में ग्रामीण तथा कृषि स्टार्टअप्स के लिए 100 मिलियन डॉलर (700 करोड़ रुपये) के फण्ड की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट को नाबार्ड की एक सहायक इकाई नाबवेंचर्स द्वारा लांच किया गया है। इसके लिए प्रस्तावित राशि 500 करोड़ रुपये है जबकि 200 करोड़ रुपये का ओवर-सब्सक्रिप्शन का विकल्प है। इससे कृषि से सम्बंधित स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार का सृजन भी हो सकेगा।
राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
नाबार्ड बैंक भारत के अग्रणी विकास बैंकों में से एक है। इसकी स्थापना 12 जुलाई, 1982 को की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित हैं। यह बैंक मुख्य रूप से कृषि वित्त/ऋण सम्बन्धी कार्य करता है। नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तथा आर्थिक उन्नति के लिए ऋण की व्यवस्था करवाता है।
9. हाल ही में किन दो देशों ने संयुक्त रूप से 2019 ADMM-PLUS समुद्री अभ्यास का आयोजन किया?
उत्तर – दक्षिण कोरिया और सिंगापुर
आसियान रक्षा मंत्री बैठक (ADMM)-PLUS समुद्री सुरक्षा क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (MS FTX) का समापन 13 मई, 2019 को सिंगापुर के आरएसएस सिंगापुरा (चांगी नेवल बेस) में हुआ।
मुख्य बिंदु
• ADMM-PLUS समुद्री सुरक्षा क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (MS FTX) का आयोजन 30 अप्रैल से 13 मई, 2019 के बीच किया गया। इस अभ्यास का आरम्भ दक्षिण कोरिया के बुसान में 30 अप्रैल को हुआ था, जबकि इसका समापन सिंगापुर में हुआ।
• इस अभ्यास का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण का आयोजन 1 मई से 3 मई के बीच किया गया जबकि दूसरे चरण का आयोजन 9 मई से 12 मई के बीच किया गया।
• इसका आयोजन सिंगापुर तथा दक्षिण कोरिया द्वारा किया गया। इसमें कुल 13 देशों ने हिस्सा लिया, इसमें 10 आसियान देश तथा 8 अन्य देश (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, रूस, चीन तथा भारत) शामिल हैं।
• यह ADMM-PLUS के तहत आयोजित किया जाने वाला चौथा समुद्री सुरक्षा क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (MS FTX) था। इसमें 10 एयरक्राफ्ट, 19 पोत तथा 700 सैन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
• इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा से सम्बंधित गतिविधियाँ की गयी। इस दौरान हेलिकॉप्टर क्रॉस डेक लैंडिंग जैसी गतिविधियाँ भी की गयी।
• इस अभ्यास में भाग लेने वाले कुछ एक प्रतिभागी जैसे अमेरिकी नेवी डिस्ट्रॉयर USS विलियम पी. लॉरेंस तथा भारत का आईएनएस कलकत्ता व आईएनएस शक्ति सिंगापुर में 14-16 मई के दौरान इंटरनेशनल मेरीटाइम डिफेंस एक्सपोजीशन (IMDEX) 2019 में हिस्सा लेंगे।
10. एशियाई सभ्यताओं की वार्ता पर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर – चीन
चीन में एशियाई सभ्यताओं की वार्ता पर सम्मेलन का आयोजन यूनेस्को के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में 15 से 22 मई के बीच किया जा रहा है। इस सम्मेलन में आदान-प्रदान, साझा भविष्य तथा आपसी सीख की थीम पर चर्चा की जायेगी। इस इवेंट के दौरान एक उद्घाटन समारोह तथा 6 सामानांतर सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट में सांस्कृतिक कार्निवल, एशियाई सभ्यता सप्ताह तथा एशियाई भोजन उत्सव जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जायेंगी। इसमें विश्व भर से लगभग 1500 विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुख तथा उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
I’d like to mention regarding a quite amazing video of Getting Through Middle of East Borneo Indonesia Forest for Traditional Roasting chicken on the Ricefield
I’d really appreciate it if you would go watch them