RRB NTPC, करेंट अफेयर्स प्रश्न पत्र 4
RRB NTPC, करेंट अफेयर्स प्रश्न पत्र 4
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है
1. किस भारतीय को 2019 ABLF ग्लोबल एशियाई अवार्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर – कुमार मंगलम बिरला
आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को 2019 ABLF ग्लोबल एशियाई अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2. हाल ही में टी.एन. शेषन का निधन हुआ, वे कितने वर्षों तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे?
उत्तर – 6
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का निधन 10 नवम्बर, 2019 को हुआ। 1969 में उन्हें परमाणु उर्जा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया। 1972 से 1976 के बीच अन्तरिक्ष विभाग के संयुक्त सचिव रहे। 1988 में वे रक्षा मंत्रालय में सचिव बने। 1989 वे देश के 18वें कैबिनेट सचिव ने। इसके बाद 12 दिसम्बर, 1990 से 11 दिसम्बर, 1996 तक वे देश के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
3. गृह मंत्रालय ने किस केन्द्रीय अर्धसैनिक बल का विलय ITBP के साथ करने का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर – असम राइफल्स
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स का विलय ITBP के साथ करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में असम राइफल्स का प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है जबकि इसका ऑपरेशनल कण्ट्रोल भारतीय थल सेना के पास है।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘फोर्दो फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट’ किस देश में स्थित है?
उत्तर – ईरान
ईरान ने फोर्दो में भूमिगत न्यूक्लियर प्लांट में यूरेनियम का 5% एनरिचमेंट पुनः शुरू कर दिया है।
5. किस राज्य विधानसभा ने NH 766 पर ट्रैफिक प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है?
उत्तर – केरल
केरल विधानसभा ने NH 766 पर ट्रैफिक प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। NH 766 के जंगली क्षेत्र में शाम को 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यात्रा पर प्रतिबन्ध है, यह प्रतिबन्ध वन्यजीव संरक्षण के लिए लगाया गया है। NH 766 केरल को बांदीपुर जंगल के माध्यम से कर्नाटक से जोड़ता है।
6. हाल ही में रमाकांत गुंदेचा का निधन हुआ, वे किस किस हिन्दुस्तानी संगीत विधा के विशेषज्ञ थे?
उत्तर – ध्रुपद
पद्म श्री विजेता ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल में निधन हुआ। वे 56 वर्ष के थे। उन्होंने भोपाल में गुरुकुल ध्रुपद संस्थान की स्थापना की थी।
7. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाली शेफाली वर्मा किस राज्य से हैं?
उत्तर – हरियाणा
भारत की युवा क्रिकेटर शेफाली वर्मा अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गयी हैं। उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। उन्होंने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध टी-20 मैच में 73 रन बनाये। इसके साथ ही वे अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गयी हैं, उन्होंने सचिव तेंदुलकर का 30 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोडा है। शेफाली ने यह कारनामा 15 वर्ष तथा 285 दिन की आयु में किया,जबकि सचिन ने यह रिकॉर्ड 16 वर्ष तथा 214 दिन की आयु में बनाया था।
8. विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – दावोस
विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जनवरी, 2020 में किया जायेगा। इस बैठक में 100 से अधिक भारतीय सीईओ, राजनेता तथा बॉलीवुड स्टार्स हिस्सा ले सकते हैं।
9. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – BRICS: Economic Growth for an Innovative Future
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन ब्राज़ील में किया जायेगा। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब्राज़ील में 13 नवम्बर, 2019 को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा व्यापारी प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 की थीम ‘नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ (BRICS: Economic Growth for an Innovative Future) है।
10. अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – स्पोर्ट्स इमेजिंग
प्रतिवर्ष 8 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस मनाह्या जाता है, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस की थीम ‘स्पोर्ट्स इमेजिंग’ है।