RRB NTPC, करेंट अफेयर्स प्रश्न पत्र 79
RRB NTPC, करेंट अफेयर्स प्रश्न पत्र 79
हिंदी सामान्य ज्ञान (GK in Hindi) तथा हिंदी करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है. यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है
1. 70वां संविधान दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 26 नवम्बर
भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था। इसका उद्देश्य संविधान के बारे जागरूकता फैलाना है। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था, तत्पश्चात 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया।
2. भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों के लिए किस राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 14400 जारी की है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14400 जारी की है। इस हेल्पलाइन नंबर पर लोग सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की गतिविधियों की शिकायत कर सकते हैं।
3. ‘मिलन 2020’ का आयोजन किस सशस्त्र बल द्वारा किया जायेगा?
उत्तर – भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना मार्च, 2020 में ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप ‘Multilateral Naval Exercise’ है। इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।
4. सुधीर धर का हाल निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – कार्टून
हाल ही में सुधीर धर का निधन हुआ, वे जाने-माने कार्टूनिस्ट थे। उनका निधन 26 नवम्बर, 2019 को हुआ।
5. वित्तीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना किस शहर में की गयी है?
उत्तर – हैदराबाद
भारतीय रेलवे ने हैदराबाद में भारतीय रेलवे वित्तीय प्रबंधन संस्थान (IRIFM) की स्थापना की। इस संस्थान में रेलवे के वित्त के प्रबंधन के बारे में प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जायेगी। इसका विकास रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा 85 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
6. गुरु घासीदास नेशनल पार्क छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – कोरिया
छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क में चौथे टाइगर रिज़र्व की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लिया गया। 2014 ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिज़र्व घोषित करने के लिए मंज़ूरी दी थी।
7. हाल ही में किस देश के चीन की BRI परियोजना की ऋण प्रणाली की आलोचना की है?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिकी राजनयिक ऐलिस वेल्स ने चीन की BRI परियोजना की ऋण प्रणाली की आलोचना की है। उन्होंने चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे की वाणिज्यिक सम्भावना पर भी प्रश्न खड़े किये हैं।
8. प्रस्तावित एतालिन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
केंद्र सरकार ने 3,097 मेगावाट क्षमता वाले एतालिन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का जैव विविधता अध्ययन करने की सिफारिश की है। इस परियोजना के कारण 2,80,000 पेड़ नष्ट होंगे तथा 6 स्तनधारी जीवों की प्रजातियाँ विलुप्त हो सकती हैं।
9. किस राज्य कैबिनेट ने प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक दिव्यांग सदस्य को मनोनीत करने के लिए मंज़ूरी दी है?
उत्तर – छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक दिव्यांग सदस्य को मनोनीत करने के लिए मंज़ूरी दी है। इसके अलावा राज्य कैबिनेट ने पंचायत के चुनाव लड़ने के लिए शिक्षा योग्यता को समाप्त करने का फैसला किया है।
10. केंद्र सरकार ने किन दो केंद्र शासित पदेशों का विलय करने का फैसला किया है?
उत्तर – दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दिऊ
भारत सरकार दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दिऊ केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करने जी रही है,इसके लिए 29 नवम्बर, 2019 को लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत किया जायेगा।